Next Story
Newszop

सहारनपुर से छोड़ा गया यमुना में पानी, दिल्ली सहित कई ज़िले बाढ़ के खतरे में

Send Push

 

लाइव हिंदी खबर :- हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 16 से 18 अगस्त के बीच कुल 2.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह पानी लगभग 72 घंटे में दिल्ली पहुँच जाएगा, जिससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ सकता है और निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

image

हथिनी कुंड बैराज की कुल क्षमता 7 लाख क्यूसेक है। फिलहाल पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार तेज़ बारिश हो रही है, जिसके चलते पानी का दबाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने दिल्ली और आसपास के ज़िलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि यमुना किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने और ज़रूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। राहत व बचाव दलों को भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Loving Newspoint? Download the app now