बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कथित बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई।
लड़की की 10 दिन पहले ही मुलाकात एक लड़के से हुई थी। लड़का भी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि लड़के ने अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर लड़की के साथ संबंध बनाए। इस दौरान लड़की को ब्लीडिंग होने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि लड़के ने शुक्रवार को लड़की को पटना बुलाया था। फिर अपने दोस्त के घर ले गया।
वहां पर लड़का और लड़की दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। तभी लड़की को बहुत तेज ब्लीडिंग (खून निकलना) होने लगी। इसे देखकर लड़का घबरा गया। वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घर में पिता के पास जाने का बोलकर निकली थी लड़की
लड़की के दादा ने बताया कि उसने पांचवीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था। उसके पिता बढ़ई मिस्त्री हैं। वह अपने पिता के पास जाने के लिए बोलकर घर से निकली थी। वह पटना कैसे पहुंच गई इसकी परिवार वालों को जानकारी नहीं है। पुलिस ने जिस लड़के को पकड़ा है, उसे भी परिवार में कोई नहीं जानता है। दादा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वह पटना पहुंचे तो पोती के मरने की जानकारी हुई।
You may also like
निक्को पार्क में युवक की मौत, लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवार ने पुलिस में की शिकायत
बैंडेल में चिकित्सकीय लापरवाही को लेकर हंगामा, भाजपा नेताओं ने डॉक्टर के घर पर किया विरोध प्रदर्शन
भूमि सौदा मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
युवाओं के आइडिया से समृद्ध होगा बिहार, टॉप आइडिया को 10 लाख रुपये तक की फंडिंग
मंत्री ने दिखाई संवेदनशाीलता, बुज़ुर्ग को भेजा अस्पताल