New Highway: हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार ने कई योजनाओं को लागू किया है। अब सरकार ने सड़क परिवहन को सुधारने के लिए लगातार नए प्रयास किए हैं। यही कारण है कि सरकार ने डबवाली से पानीपत तक लगभग 300 किलोमीटर लंबी फोरलेन राजमार्ग बनाने का निर्णय लिया है। इस हाईवे के बनने से वाहनों की आवाजाही आसान होगी और यातायात सुगम होगा। केंद्र सरकार ने भी इस परियोजना को मंजूरी दी है।
इस परियोजना के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी, उन्हें सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाएगा। इससे न केवल सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जबकि किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा।
इस फोरलेन हाईवे के बनने के बाद पानीपत के उद्योगपतियों को सिरसा से कपास लाने में सुविधा होगी। यह हाईवे गांव सिवाह से शुरू होकर सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगुरां, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसपुर, सरदुलगढ़, रोडी, कालावाली से डबवाली तक विकसित होगा। फतेहाबाद जिले में यह हाईवे पंजाब बॉर्डर से शुरू होकर रतिया, भूना और सनियाणा तक पहुंचेगा। इसके अलावा यह हाईवे डबवाली, कालावाली, रोडी, सरदुलगढ़, हांसपुर, रतिया, भूना, सनियाणा, उकलाना, लीतानी, उचाना, नगुरां और असंध से सफीदों और पानीपत होते हुए गुजरेगा।
You may also like
यूपी बोर्ड : ओंकारेश्वर सरस्वती के छात्रों ने फहराया परचम, प्रदेश की टॉप टेन सूची में दर्ज कराया नाम
सीएसजेएमयू में छात्रों के प्रयोगात्मक अनुसंधान व व्यावहारिक कठिनाइयों के निराकरण के लिए आयोजित हुई कार्यशाला
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानव व पशु हानि रोकने के लिए बनाए कार्ययोजना : जिलाधिकारी
हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में चित्रगुप्त इंटर कालेज के मेधावियों ने मारी बाजी
वेटिकन सिटी : पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, दी श्रद्धांजलि