अंडा वेज है या नॉनवेज इस पर हमेशा से लोग बहस करते आ रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वैज्ञानिकों के अनुसार अंडा शाकाहार है या मांसाहारी? इस जवाब से आपका भी डाउट हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।
आपको बता दें कि बाजार में जो अंडे मिलते हैं वह सारे ही अनफर्टिलाइज्ड होते हैं। यानि कि इनमें से कभी भी चूजे बाहर नहीं आते हैं। इसका मतलब यह है कि विज्ञान की नजरों में अंडा वेज है।
जैसा कि आप जानते हैं कि अंडे में तीन लेयर यानि कि हिस्से होते हैं- पहला छिल्का, दूसरा सफेदी और तीसरा हिस्से को अंडे की जर्दी कहा जाता है।
सफेद वाला हिस्सा प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होता है। इसमें जानवर का कोई भी हिस्सा मौजूद न होने के कारण एग वाइट शाकाहारी होता है।
अब बात करते हैं योक यानि कि जर्दी की। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल और फैट भी मौजूद होता है। अंडा मांसाहार तब बनता है जब उनमें गैमीट सेल्स होता है और यह तब होता है जब मुर्गी और मुर्गा दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं।
आमतौर पर मुर्गी जब 6 महीने की हो जाती है तो वह हर 1 या डेढ़ दिन में अंडे देती है। इन अंडों को ही अनफर्टिलाइज्ड एग कहा जाता है। इनमें से चूजे कभी भी नहीं निकल सकते हैं। यानि कि एक तरह से अंडा शाकाहारी है और इसे वेजीटेरियन भी खा सकते हैं।
You may also like
मेरठ में रैपिड रेल परियोजना के लिए मस्जिद हटाने का कार्य शुरू
रॉबर्ट वाड्रा को ED से नया समन, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप
रोना इंसान के लिए है बेहद जरूरी, मन होगा हल्का और मिलेंगे ये जादुई फायदे
iPhone 16e Price War: Amazon vs Flipkart – Where Can You Save More?
Video viral: दूल्हा दुल्हन मना रहे थे सुहागरात, लेकिन कमरे में पहले से ही था कोई और भी मौजूद, जब पड़ी नजर तो रह गए.....वीडियो हो रहा....