मां बनना दुनिया की सबसे अच्छी फिलिंग होती है। इसके बाद आपको दादी-नानी बनने का भी अवसर मिलता है। लेकिन क्या आप ने कभी सुना है कि कोई महिला मां और नानी एक ही दिन बन गई? ऐसा अनोखा मामला इटली के नेपेल्स (Naples, Italy) में देखने को मिला है। यहां मां और बेटी दोनों ने एक दिन एक ही अस्पताल में बच्चों को जन्म दिया। दोनों की डिलीवरी में बस कुछ ही घंटों का अंतर था।
एक ही दिन हुई मां-बेटी की डिलीवरीकुदरत का यह अनोखा संयोग इटली के नेपेल्स के Cardarelli hospital में देखने को मिला। यहां पहले मां ने Futura नाम के बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 3.8 KG निकला। वहीं कुछ घंटों बाद बेटी ने भी एक बेबी डिलीवर किया। Giovanni नाम के इस बच्चे का वजन 3.4 KG आया।
मां का नाम मारा बरोने (Mara Barone) है। वह पेशे से एक बायोलॉजिस्ट है। यह उनकी दूसरी डिलीवरी है। उनकी पहली डिलीवरी साल 2002 में हुई थी। तब वह सिर्फ 15 साल की थी। इतनी कम उम्र होने के बावजूद उन्होंने गर्भपात का रास्ता नहीं चुना। और एक प्यारी बेटी पाओला (Paola) को जन्म दिया।
प्रेग्नेंसी के दौरान साथ में रही मां-बेटीअब कुदरत का करिश्मा देखिए। मारा जिस दिन मां बनी उसी दिन उनकी बेटी पाओला भी मां बन गई। पाओला अभी 21 साल की है। वहीं उनकी मां 35 साल की हैं। यह मां बेटी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एक साथ एक ही घर में रही। और जब इनकी डिलीवरी का टाइम आया तो दोनों ने एक ही दिन बच्चों को जन्म दिया।
अस्पताल के के डायरेक्टर और gynecology Claudio Santangelo ने बताया कि यह एक चमत्कार से कम नहीं था। मां और बेटी दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हुई। और अब दोनों की डिलीवरी भी एक ही दिन हुई। वह भी दोनों की नॉर्मल डिलीवरी हुई। जच्चा और बच्चा दोनों हेल्थी हैं। इस दौरान वहां की नर्स Amelia Rescigno ने खुश होकर इन तीनों जनरेशन की कुछ तस्वीरें क्लिक कर ली। अब यह फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
परिवार में जश्न का माहौलजब घर में कोई नन्हा मेहमान आता है तो पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ती है। अब यहां दो एक साथ दो मेहमान आ गए। ऐसे में परिवार की खुशी भी डबल हो गई। फैमिली में जश्न का माहौल है। वहीं सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद लोग भी इस मां बेटी की जोड़ी को मम्मी बनने की बधाई देने लगे।
You may also like
कनाडा में स्टडी-वर्क परमिट और PR के लिए कब तक करना होगा इंतजार? सामने आया IRCC का अपडेट
ऑटो ड्राइवर ने पहले लड़की को अगवा` किया फिर बनाया हवस का शिकार प्राइवेट पार्ट में डाले ब्लेड और पत्थर
दोस्तों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या
मेले में झूले का खतरनाक हादसा: युवक घिसटते रहे, भीड़ में मची अफरा-तफरी
हैदराबाद में तेज रफ्तार BMW का सड़क हादसा, महिला घायल