रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। भारत के सबसे अमीर शख्स होने के नाते उनकी लाइफस्टाइल भी मीडिया की हेडलाइंस बटोरती रहती है। वह मुंबई में दुनिया के दूसरे सबसे महंगे घर एंटीलिया में रहते हैं। यह घर बेहद आलीशान है। इसमें कुल 27 मंजिल है। यहां मुकेश अंबानी के परिवार के अलावा ड्राइवर, माली, इलेक्ट्रिशन, नौकर चाकर समेत कुल 600 लोगों का स्टाफ रहता है।
मुकेश अंबानी के घर ऐसे बनती है रोटीइतने सारे लोगों का यहां खाना बनाना भी एक चैलेंज होता है। ऐसे में अंबानी के घर में रोटियां एक खास तरह की मशीन में बनाई जाती है। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुकेश अंबानी के घर इस मशीन से रोटियां बनाई जाती है। आमतौर पर रोटी बनाने वाली इन मशीनों का इस्तेमाल बड़े-बड़े होटलों या शादी ब्याह जैसे समारोह में किया जाता है। यह मशीन बाजार में अलग-अलग साइज़ और कीमत में उपलब्ध है।
रोटी बनाने की इस मशीन की कीमत लाखों में होती है। दावा किया जा रहा है कि इस मशीन से मात्र एक मिनट में हजारों रोटियां बनकर तैयार हो जाती है। इतना ही नहीं इस मशीन में आटा भी अपने आप गूंथकर रेडी हो जाता है। मशीन से गरमागरम और सॉफ्ट रोटियां बाहर निकलती है। इससे बिना किसी खास मेहनत के झटपट रोटियां तैयार हो जाती है। हालांकि इस वीडियो में कितनी सच्चाई है और क्या ये सच में अंबानी परिवार के घर का है, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
खानपान का शौकीन है अंबानी परिवार
वैसे बता दें कि मुकेश अंबानी और उनका परिवार खानपान का बड़ा शौक रखता है। ये शुद्ध शाकाहारी भोजन करना पसंद करते हैं। कुछ और खबरों की माने तो मुकेश अंबानी ने अपने घर में कई हुनरमंद शेफ रखे हुए हैं। ये बेहद स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं। आपको जान हैरानी होगी की खाना बानने वाले इन शेफ को करीब दो लाख रुपए महीने की सैलरी मिलती है। वैसे ये लोग इस हिसाब से शानदार और मनचाहा खाना भी बनाते हैं। तो चलिए पहले आपको बिना किसी देरी के वह वीडियो दिखा देते हैं जिसमें मुकेश अंबानी के घर रोटी बनाने की मशीन को दिखाने का दावा किया गया है।
यहां देखें कैसे बनती है मुकेश अंबानी के घर रोटी
तो आप ने देखा कैसे मुकेश अंबानी के घर मशीन से धड़ाधड़ रोटियां बनती है। वैसे ऐसी मशीन कई घरेलू महिलाओं का सपना भी होगी। यदि उन्हें ऐसी मशीन मिल जाए तो उनकी रोटी बनाने की मेहनत बच जाए। खासकर बड़ी ज्वॉइन्ट फैमिली में महिलाओं को बड़ी दिक्कत होती है। हालांकि इस मशीन की कीमत भी लाखों में होती है। इसलिए हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर सकता है। अब मुकेश अंबानी जैसे रईस लोगों की बात अलग है।
बरहाल आपको रोटी बनाने की ये मशीन कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें। ताकि उन तक भी ये दिलचस्प जानकारी पहुँच सके।
You may also like
रात को ब्रश न करने से बढ़ सकता है दिल की बीमारी का खतरा: नई स्टडी
ट्रेन में बेचे जाने वाले पावर बैंक: एक वायरल वीडियो ने खोली धोखाधड़ी की पोल
लखनऊ में ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टी, समय में बदलाव
सोलापुर में पिता ने बेटे की हत्या की, गंदे कामों से था परेशान
हरियाणा में सड़क हादसे में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत