Next Story
Newszop

सांप ने काटा तो गुस्से से पागल हो गया किसान, उसे ही चबाकर खा गया, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते▫ ⁃⁃

Send Push

सांप की गिनती सबसे खतरनाक जीवों में होती है। इसकी वजह उसका जानलेवा जहर होता है। इसकी कुछ बुंदे इंसान का खेल चंद मिनटों में खत्म कर देती है। आमतौर पर सांप के काटने के बाद इंसान घबरा जाता है। सांप से जितना दूर हो सके भागता है। अस्पताल की तरफ दौड़ता है। लेकिन आज […]

सांप की गिनती सबसे खतरनाक जीवों में होती है। इसकी वजह उसका जानलेवा जहर होता है। इसकी कुछ बुंदे इंसान का खेल चंद मिनटों में खत्म कर देती है। आमतौर पर सांप के काटने के बाद इंसान घबरा जाता है। सांप से जितना दूर हो सके भागता है। अस्पताल की तरफ दौड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे किसान से मिलाने जा रहे हैं जिसे सांप ने काटा तो वह गुस्से में सांप को काटकर खा गया। इसके बाद जो हुआ उस पर आप यकीन नहीं करेंगे।

सांप ने काटा तो उसे ही खा गया किसान image

यह अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहट गांव का है। यहां 55 साल का किसान माताबदल यादव खटिया पर लेटा हुआ था। इस दौरान एक सांप आया और उसने किसान के हाथ में काट लिया। इस बात से किसान माताबदल बहुत गुस्सा हुआ। उसने तुरंत सांप को पकड़ा और उसे काटकर खा गया।

image

जब किसान के परिजनों ने ये नजारा देखा तो वे घबरा गए। वे किसान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल बांदा रेफर किया। यहां डॉक्टर्स ने उसका इलाज किया। अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा आई। उसकी हालत स्थिर है।

इलाज के बाद ठीक है हालत

ट्रामा सेंटर के डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि 19 जून को माताबदल नाम का एक बंदा आया था। उसने सांप को ही खा लिया था। हालांकि सांप के खाने से जहर नहीं फैलता है। जहर उसके सिर में होता है। यदि सांप काट ले तो जहर फैलता है। यह जहर जब तक खून में नहीं मिल जाता, इसका कोई असर नहीं होता है।

image

ये भी बताया जा रहा है कि किसान के घरवालों ने डॉक्टर के पास जाने से पूर्व झाड़-फूंक करने वालों को भी बुलाया था। लेकिन जब उन्हें बताया गया कि किसान ने सांप को ही खा लिया तो वे भी हैरान रह गए। बोले कि भाई हमारे पास सांप काटने का इलाज है। लेकिन सांप को खाने वाले का कोई इलाज नहीं है। इसके बाद ही परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए।

सांप के काटने पर क्या करें? image

सांप यदि काट लें तो सबसे पहले तो घबराए नहीं। जिस जगह काटा है उसे पानी या साबुन से धो ले। मरीज को सोने नहीं दें। उसे शरीर को स्थिर रखने को कहे ताकि जहर जल्दी फैले नहीं। जिस अंग पर काटा है उसे दिल के नीचे लटका कर रखे। ताकि जहर दिल तक ना पहुंच पाए। तुरंत डॉक्टर के पास जाए। डॉक्टर आपको जहर का असर खत्म करने का इंजेक्शन और अन्य ट्रीटमेंट देगा। इससे आप ठीक हो जाएंगे।

Loving Newspoint? Download the app now