हड्डियों के चटकने की आवाज आने पर उसे अनदेखा न करें। हड्डियों का चटकना एक प्रकार का रोग होता है। जिसे क्रेपिटस कहते हैं। अगर किसी व्यक्ति की हड्डियां बार-बार कड़के व उस हिस्से में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। डॉक्टरों के अनुसार शरीर की 2 हड्डियां जब एक जगह पर मिलती हैं तो वे आपसे में टकराए बिना आराम से मूव करती है। हड्डियों का जोड़ एक मजबूत कार्टिलेज से ढका रहता है, जिसके कारण ये आसानी से मूव करती हैं और इनसे आवाज नहीं आती है। वहीं जब कार्टिलेज कमजोर होने लग जाता है, तो हड्डियों से आवाज आने लग जाती हैं। बार-बार हड्डियों से आने वाली इस आवाज को क्रेपिटस रोग कहा जाता है।
अगर वक्त रहते ही इसका इलाज न करवाया जाए तो ये बीमारी बढ़ने लग जाती है और हड्डियों से आवाज अधिक आने लगती है। इतना ही नहीं कई लोगों को सूजन की शिकयात भी हो जाती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या भी आम होती जा रही है। ये समस्या आमतौर पर हाथों में, घुटने में, कुल्हे या रीढ़ की हड्डी में देखने को मिलती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस, आर्थराइटिस यानी गठिया की ये बीमारी वैसे तो बुजुर्गों को ज्यादा होती है। लेकिन आजकल युवा भी इस समस्या की चपेट में आ रहे हैं।

ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या होने के कई सारे कारण होते हैं। जो युवा अधिक शराब व नशा करते हैं वो जल्द ही इस रोग की चपेट में आ जाता हैं। इसके अलावा बढ़ता मोटापा भी ये रोग होने की मुख्य वजह होती है। इसलिए आप नशा करने से बचें व अपने वजन को भी बढ़ने न दें।
आजमाएं ये घरेलू उपाय- ऑस्टियोआर्थराइटिस होने पर या हड्डियों से आवाज आने पर आप तेल से मालिश किया करें। सरसों के तेल को गर्म करके, हल्के हाथ से रोज मालिश करें।
- हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए गुड़ वाला दूध पीया करें। रोज रात को सोने से पहले एक गिलास दूध को गर्म कर उसके अंदर गुड़ डाल दें। इस दूध को रोज पीने से हड्डियों को मजबूती मिलेगी।
- कैल्शियम को हड्डियों के लिए उत्तम माना जाता है। इसलिए आप कैल्शियम युक्त चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। कैल्शियम युक्त खाना खाने से हड्डियों के रोग से रक्षा होती है।
You may also like
26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को दी जाए फांसी : कमांडो सुरेंद्र सिंह
तहव्वुर राणा को तुरंत फांसी की सजा होनी चाहिए : एकनाथ ओंबले
कभी दिमाग में सवाल आया मक्खी बैठे बैठे अपने हाथ क्यों मलती है?' जाने वजह• ◦◦
वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने सरकार से की ये मांग
Rashifal 11 April 2025: इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, नौकरी में उन्नति के बन रहे योग, जाने क्या कहता हैं आपका राशिफल