UP BSP Leader Dowry Controversy: प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न के मामले में अपनी सास हापुड़ नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि आरोपी दहेज में 50 लाख रुपये और इंदिरापुरम में फ्लैट की मांग कर रहे थे। इसके साथ जेठ व ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास और पिटाई का भी आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. एके कर्दम ने आरोपी दंपती व उनके पुत्र को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि नौ नवंबर 2023 को उसका विवाह बैंक कॉलोनी निकट रामलीला ग्राउंड निवासी पुष्पा देवी के पुत्र विशाल के साथ हुआ था।
पुष्पा देवी वर्तमान में बसपा से हापुड़ की नगर पालिकाध्यक्ष हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही पीड़िता के पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवनी, मौसा ससुर अखिलेश एक साथ मिलकर दहेज में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक फ्लैट और 50 लाख रुपये की मांग करने लगे।
बसपा सुप्रीमो के नाम पर दहेज मांगने का आरोप
आरोप है कि आरोपी उसकी बुआ मायावती बहुजन समाज पार्टी की कर्ताधर्ता होने के नाते उसे धमकाते थे। आरोपियों का कहना था कि तुम्हारे पास बहुत पैसा है। तुम एक फ्लैट व 50 लाख रुपये की व्यवस्था कर दो। लेकिन उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपी उसकी पिटाई करने लगे। आरोपी धमकी देते थे कि इस संबंध में किसी से शिकायत की तो झूठे केस लगवा दिए जाएंगे।
पीड़िता ने एफआईआर में पति, ससुर व जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि शादी से पूर्व ही पति बॉडी बनाने के चक्कर में स्टेरायड के इंजेक्शन लगाता था, इस कारण वह नपुंसक हो गया। जिसके बाद से वह उससे अलग रहने लगा। बच्चा पैदा करने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने जेठ से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
17 फरवरी 2025 की रात जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू व ससुर श्रीपाल सिंह ने उसको बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। 18 मार्च 2025 को उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन उसकी ससुराल पहुंचे।
पहले पुलिस से की थी शिकायत
पीड़िता का आरोप है कि 17 मार्च की घटना के बाद वह परिजनों के साथ कोतवाली गई थी। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इन्कार कर दिया। 21 मार्च 2025 को उसने एसपी से शिकायत की। लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। न्याय के लिए उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुष्पा देवी व श्रीपाल बसपा से निष्कासित
घटना के बाद बृहस्पतिवार शाम बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. एके कर्दम ने बसपा सुप्रीमो के आदेश के बाद पुष्पा देवी, श्रीपाल व पुत्र विशाल को बसपा से निष्कासित कर दिया। यह घटना राजनीतिक क्षेत्र में भी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। दरअसल, पुष्पा देवी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उनके पति श्रीपाल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने में लगे हुए थे।
ऐसे में उनका पार्टी से निष्कासन उनके राजनीतिक करिअर को अंधकार की ओर धकेल सकता है। उतार चढ़ाव के कयास लगाने शुरू हो गए हैं। दरअसल, मायावती के परिवार में कुल नौ भाई-बहन हैं। इनमें छह भाई- सिद्धार्थ, नरेश, सुभाष, टीटू, राजकुमार और आनंद कुमार हैं। पीड़िता की शादी दिल्ली के पांच सितारा होटल में धूमधाम के साथ की गई थी।
You may also like
VIDEO: शालीन भनोट ने कहा कुछ ऐसा कि सनी देओल का आ गया गुस्सा, उंगली दिखाते हुए बोले- मैं बूढ़ा नहीं हूं
Tariff: Apple, Samsung के आगे झुके ट्रंप! टैरिफ पर बड़ा यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप दायरे से बाहर
होने वाली बहू के संग शादी और सुहागरात मना ससुर बना पति। गम में बेटा बन गया साधु▫ ㆁ
Toyota Innova Crysta 2025 Launches with Premium Features to Rival Mahindra XUV700 – Full Specs, Price & Performance Breakdown
प्राचीन काल के संभोग का रहस्य! पहले के समय में लोग कैसे करते थे संभोग ㆁ