बेंगलुरू। एक लड़की के लिए शादी का दिन एक बुरा सपना बन गया जब वह लोकल ब्यूटी पार्लर गई। ब्यूटी पार्लर से लौटने के बाद उसका चेहरा अत्यधिक सूज गया, जिसे देखकर दूल्हे ने शादी से मना कर दिया। यह घटना कर्नाटक के हसन जिले के अरासिकेरे गांव में हुई। फिलहाल, लड़की का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मेकओवर का बुरा असर
शादी के दिन ब्यूटी पार्लर जाना अब आम बात हो गई है। इसी तरह, कर्नाटक की यह महिला भी अपने कस्बे के ब्यूटी पार्लर गई थी। उसने अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगवाने का निर्णय लिया। कुछ नया करने की चाह में, उसने फाउंडेशन के बाद स्टीम लिया। स्टीम लेते ही उसके चेहरे पर जलन हुई और वह सूज गया।
पुलिस में शिकायत दर्ज
जब दूल्हे ने लड़की की स्थिति के बारे में सुना, तो उसने शादी से इंकार कर दिया। लोगों के समझाने के बावजूद, वह राजी नहीं हुआ और शादी टूट गई। लड़की के परिवार ने उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया और फिर ब्यूटी पार्लर की संचालिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
You may also like
नितेश राणे के 'सोच कर करें खरीदारी' बयान पर भड़के अबू आजमी, बोले- ये बयान गलत
ईशान किशन ने पावरप्ले में हालात के हिसाब से खेलकर परिस्थितियों को बखूबी समझा : फिंच
पाकिस्तान हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के बीच केंद्र ने एयरलाइनों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश किए जारी
सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत की खारिज
KPSC AO, AAO Recruitment 2025: Check Exam Pattern, Syllabus, and Hall Ticket Download Steps