हर किसी का सपना होता है कि वह अपने नए घर में शिफ्ट हो। जब नया घर खुद की मेहनत से खरीदा गया हो, तो उत्साह और भी बढ़ जाता है। नए घर की चमक और साफ-सफाई रहने का अनुभव और भी सुखद बनाती है। लेकिन सोचिए, जब आप अपने नए घर में कदम रखते हैं और देखते हैं कि पूरा घर गोबर से भरा हुआ है। इतना ही नहीं, वहां एक गाय भी घूम रही है, और आपको यह समझ नहीं आ रहा कि वह वहां कैसे पहुंची। ऐसा दृश्य देखकर कोई भी व्यक्ति चौंक जाएगा। यह घटना अमेरिका के मोंटाना में हुई।
व्यक्ति की प्रतिक्रिया
एक व्यक्ति, जो वाशिंगटन में रहता था, अपने परिवार के साथ मोंटाना में नए घर में शिफ्ट होने वाला था। उसने घर की देखभाल की जिम्मेदारी अपनी आंटी को दी थी। जब वह अपने सामान के साथ वहां पहुंचा, तो घर की स्थिति देखकर वह रो पड़ा। घर के अंदर एक गाय थी, जिसने इतनी गंदगी फैला दी थी कि फर्श तक दिखाई नहीं दे रहा था। यह दृश्य देखकर वह व्यक्ति सदमे में आ गया और उसे समझ नहीं आया कि यह सब कैसे हुआ।
गाय का रहस्य
सूत्रों के अनुसार, गाय लगभग एक महीने से घर में थी। आसपास की हरियाली के कारण गाय ने वहां खूब खाया-पिया होगा, जिसका परिणाम घर में गोबर के रूप में दिखाई दे रहा था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि गाय घर के अंदर कैसे आई। गाय के मालिक को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अब सोचिए, उस व्यक्ति को अपने नए घर की सफाई में कितना समय लगेगा। और बदबू से छुटकारा पाने में उसे कितनी मेहनत करनी पड़ेगी।
सोशल मीडिया पर वायरल
यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। खासकर घर की गोबर से भरी तस्वीरें काफी चर्चित हो गई हैं। कुछ लोग इसे देखकर हंस रहे हैं, जबकि अन्य उस व्यक्ति के लिए दुखी हैं। खैर, यह तो स्पष्ट है कि जब गाय अकेली रहती है, तो वह क्या-क्या कर सकती है। अगर यह घटना भारत में होती, तो गोबर से कितने सारे उपले बनते, सोचिए!
You may also like
नए युग में चीन-रूस चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के बारे में संयुक्त वक्तव्य
धन्यवाद वीर सैनिकों… अदा शर्मा से वरुण धवन तक, सेलेब्स ने की भारतीय सेना की प्रशंसा
एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानें 25 मई तक की निलंबित
एयर डिफ़ेंस सिस्टम क्या होता है? भारत और पाकिस्तान के पास कौन से एयर डिफ़ेंस सिस्टम हैं?
India-Pakistan War : नापाक पाकिस्तान कह रहा है उसने हमला नहीं किया…; भारतीय सेना ने प्रत्यक्ष प्रमाण दिखाए