Next Story
Newszop

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता, मयंक यादव की हुई वापसी

Send Push
image

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने रविवार (27 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पॉइंट्स टेबल में मुंबई पांचवें औऱ लखनऊ छठे नंबर पर है।

देखें लाइव स्कोरकार्ड

लखनऊ की टीम में शार्दुल ठाकुर की जगह तेज गेंदबाज मयंक यादव को मौका मिला है, जो इस सीजन का अपना मैच खेल रहे हैं। वहीं मुंबई की टीम में कर्ण शर्मा और कॉर्बिन बॉश आए हैं औऱ बाहर गए हैं मिचेल सैंटनर औऱ विग्नेश पुथुर।

टीमें

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब्स: डेविड मिलर, शाहबाज़ अहमद, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा।

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: जसप्रीत बुमराह, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉप्ले

Loving Newspoint? Download the app now