India vs Australia 3rd ODI, Rohit Sharma Record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दूसरे मुकाबले में उन्होंने बल्ले से दमदार वापसी करते हुए शानदार पारी खेली। अब रोहित एक ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं, जिसे तोड़ने के लिए क्रिकेट फैंस पिछले कई सालों से इंतज़ार कर रहे हैं। अगर उन्होंने सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे वनडे में थोड़ा और गियर बढ़ाया, तो शाहिद अफरीदी का 10 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर होना तय है।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन गुरुवार(23 अक्टूबर) को खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने अपने पुराने अंदाज में वापसी की। 97 गेंदों पर 73 रनों की जोरदार पारी खेलते हुए उन्होंने एक बार फिर बता दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक ओपनर कहा जाता है। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के निकले।
अब रोहित शर्मा सिर्फ एक कदम दूर हैं उस वर्ल्ड रिकॉर्ड से, जिसे तोड़ने का सपना हर पावरहिटर देखता है। दरअसल, वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इस वक्त शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने 351 छक्के लगाए हैं। वहीं रोहित के नाम 346 छक्के दर्ज हैं, यानी वे अफरीदी से सिर्फ 6 छक्के पीछे हैं। अगर रोहित ने तीसरे वनडे में फॉर्म बरकरार रखी, तो वे अफरीदी को पीछे छोड़कर वनडे इतिहास के छक्कों के बादशाह बन जाएंगे।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
शाहिद अफरीदी ndash; 351 छक्के रोहित शर्मा ndash; 346 छक्के क्रिस गेल ndash; 331 छक्के सनथ जयसूर्या ndash; 270 छक्के एमएस धोनी ndash; 229 छक्के Also Read: LIVE Cricket Scoreरोहित अगर शनिवार(25 अक्टूबर) को सिडनी में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में सिर्फ चार छक्के और जड़ते हैं तो 350 सिक्स का आंकड़ा छू लेंगे, वहीं छह छक्के लगाते ही वे अफरीदी को पछाड़कर नंबर वन बन जाएंगे। क्रिकेट फैंस की निगाहें अब तीसरे वनडे पर टिकी हैं, क्योंकि अगर रोहित शर्मा ने एक बार फिर बल्ला घुमाया, तो अफरीदी का 10 साल पुराना कीर्तिमान इतिहास बन जाएगा।
You may also like

रांची में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 100 से ज्यादा बने कृत्रिम तालाब

कार्य में लापरवाही बरतने पर डीसी ने चार बीपीएम का रोका वेतन

कार्तिक जतरा में कलाकारों की प्रस्तुती पर झूमते रहे लोग

उज्जैन से निर्यात होगा यूरोप के देशों में चना, मूंग,मटर से बना प्रोटीन

दांतों की सफाई के लिए ऑयल पुलिंग: एक प्रभावी उपाय




