Top News
Next Story
Newszop

Jalore में हत्या का मामला 24 दिन बाद भी नहीं सुलझा, जाँच जारी

Send Push

जालोर न्यूज़ डेस्क, जालोर के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली गांव में 27 अगस्त को किराना व्यवसायी गणपत सिंह का मर्डर हुआ। पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। किसी भी आरोपी को डिटेन भी नहीं किया गया है। अब विभिन्न व्यापारिक संगठन जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रहे हैं।पुलिस के खिलाफ शुक्रवार को जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न संगठन धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। यह प्रदर्शन जालोर में किया जाएगा। जन जागृति अभियान भी शुरू किया जाएगा।

image

परिजन बोले- पुलिस को मिले सुराग और सबूतों के बावजूद मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए गंभीर नहीं है। अगर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे।27 अगस्त 2024 को गणपत सिंह की हत्या के बाद रामसीन पुलिस थाने के सामने 10 सितम्बर को धरना किया गया था। आपेश्वर मंदिर से लेकर रामसीन पुलिस थाना तक निकाले गए पैदल मार्च में लोग उमड़े, बाजार बंद रहा। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई थी।लोगों ने पुलिस मुख्यालय से एक विशेष जांच टीम भेजने, फोरेंसिक विशेषज्ञों से जांच कराने, रेंज स्तर के अधिकारी से मॉनिटरिंग कराने की मांग की थी। चेतावनी दी कि अगर अगले 7 दिन में खुलासा नहीं किया तो बड़ा प्रदर्शन करेंगे।धरना प्रदर्शन के 10 दिन बीत जाने के बाद अब तक भी मामले का खुलासा नहीं हुआ है।

Loving Newspoint? Download the app now