Top News
Next Story
Newszop

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज Jaipur में MNIT के कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

Send Push

जयपुर न्यूज़ डेस्क,  राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इसके अलावा उनका राजभवन जाने का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है। राष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को राजस्थान से रवाना होंगी।

MNIT के दीक्षांत समारोह में आ रहीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजस्थान के दौरे पर आ रही हैं। वह राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर का दौरा करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति सबसे पहले जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पहुंचेंगी। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि MNIT के 18वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति का MNIT के गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट्स के साथ फोटो सेशन भी होगा। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

राजभवन में भी होगा राष्ट्रपति का स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद अन्य कार्यक्रम भी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह के बाद राजभवन भी जाएंगी। जहां राज्यपाल हरिभाऊ वागडे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिनंदन करेंगे। राष्ट्रपति का सुबह 11 बजे के आसपास जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। जहां CM भजनलाल शर्मा उनकी अगवानी करेंगे। शाम करीब 4 बजे राष्ट्रपति जयपुर से रवाना होंगी।

फरवरी में भी की थी राष्ट्रपति ने राजस्थान यात्रा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इससे पहले फरवरी में राजस्थान दौरे पर आईं थीं। उन्हंने 13 फरवरी को जयपुर का दौरा किया था। इस दौरान वे राजभवन में ठहरी थईं। 14 फरवरी को राष्ट्रपति ने मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में लखपति दीदी कार्यक्रम में भी शिरकत की थी। अब सितंबर में एक बार फिर राष्ट्रपति राजस्थान दौरे पर हैं। इस बार उनका जयपुर विजिट का ही कार्यक्रम है।

Loving Newspoint? Download the app now