Top News
Next Story
Newszop

Tonk देवली में साहू समाज की नई कार्यकारिणी घोषित की

Send Push

टोंक न्यूज़ डेस्क, देवली के राठौर तेलियान साहू समाज नवयुवक मंडल की बैठक रविवार की रात को बोरडा गणेशजी मंदिर परिसर में हुई। संरक्षक कुलदीप चौधरी ने बताया कि इसमें पूर्व नवयुवक मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र राबडिया और समस्त मंडली ने सर्वसम्मति से रवि बलसोरा को नवयुवक मंडल अध्यक्ष और पवन पंचोली को कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोनीत किया है।

इसी तरह उपाध्यक्ष आकाश साहू व मुकेश साहू, कोषाध्यक्ष ऋषभ अगवाल, विष्णु पंचोली को मनोनीत किया। कार्यकारिणी में महामंत्री रामावतार मंगलुंडिया, नवीन अगवाल, संगठन मंत्री संजय गेरोटिया, प्रचार प्रसार मंत्री कुणाल दिया, मीडिया प्रभारी विष्णु मंगलुंडिया को बनाया गया। जबकि पंकज बलसोरा, गोविंद कसौदनिया, लोकेश साहू, कुलदीप मंगलुंडिया, विनोद बनवाल, सुरेश बलसोरा को सर्वसम्मति से नवयुवक मंडल का संरक्षक बनाया गया। मीटिंग में 50 नवयुवक शामिल हुए। इस मौके पर गणेशजी के भोग लगाया गया। नए पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Loving Newspoint? Download the app now