बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर बादल छाए रहने के कारण लगातार दूसरे दिन सामान्य से कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अब गर्मी बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग का मानना है कि मानसून अब विदा हाेने को है। जब मानसून विदा हाेगा ताे वापस गर्मी बढ़ेगी। माैसम विभाग के मुताबिक रात में 30 और दिन में 40 डिग्री तक तापमान पहुंचेगा।सितंबर के तीसरे सप्ताह में दिन का पारा 36 और रात का 26 डिग्री पारा हाेना चाहिए। बीते कई दिनाें से सामान्य से कम पारा रिकार्ड किया जा रहा है। रात का 24 और दिन का 34 तक पहुंच गया लेकिन ये राहत फाैरी थी। मानसून तीसरे सप्ताह से विदाई की तैयारी में है। मानसून के विदा हाेते ही जैसे आसमान साफ हाेगा ताे वापस गर्मी का दाैर शुरू हाेगा।
माना जा रहा है कि दिन का पारा 40 डिग्री के ऊपर भी पहुंच सकता है। रात का पारा 30 डिग्री तक पहुंचेगा। इस बीच शुक्रवार काे भी माैसम गुरुवार की तरह सुहाना रहा। सुबह से बादल छाए रहे। हवा भी ठंडी चली। यही वजह है कि रात का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकार्ड किया गया जाे सामान्य के आसपास ही है। सामान्य तापमान रहे ताे लाेगाें को तकलीफ नहीं हाेगी लेकिन पारा अब सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर जाने के आसार बन रहे हैं। इसी वजह से गर्मी बढ़ सकती है।
You may also like
तिरूपति बालाजी: तिरूपति बालाजी मंदिर में बाल दान का क्या महत्व है? जानिए कैसे शुरू हुई बाल दान करने की प्रथा
21 सितम्बर को ग्रह नक्षत्र बनने से इन राशियो को बदलेगा भाग्य
कब्ज भी हो सकता है हार्ट अटैक का चेतावनी संकेत, न करें इसे नजरअंदाज…
राजस्थान में युवक के साथ बर्बरता, बेहरमी से मारपीट कर पिलाया पेशाब