गर्मी की शुरुआत होते ही सूरज की तीखी तपिश से हर कोई परेशान है, वहीं गर्मी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने कल से अदालतों के समय में बदलाव किया है। इसके तहत बीकानेर समेत हाईकोर्ट और सभी अधीनस्थ अदालतों के समय में 15 अप्रैल यानी कल से 27 जून तक बदलाव किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट और राज्य की सभी निचली अदालतों के समय में 15 अप्रैल से 27 जून तक ग्रीष्मकाल के लिए बदलाव होगा।
राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के रजिस्ट्रार (प्रशासन) शैलेंद्र व्यास ने पहले इसकी अधिसूचना जारी की थी। ग्रीष्मकाल के दौरान हाईकोर्ट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस बीच लंच का समय सुबह 10:30 से 11 बजे तक रहेगा। वहीं, ऑफिस का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा और उनके लिए लंच का समय सुबह 10:30 से 10:45 बजे तक रहेगा।
अधीनस्थ न्यायालयों का समय ऐसा रहेगा
इसी तरह अधीनस्थ न्यायालयों का समय भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। अधीनस्थ न्यायालयों का कार्यालय समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। न्यायालयों और उनके कार्यालयों में दोपहर का भोजन का समय सुबह 10 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा। इन न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी सुबह 7:30 बजे से सुबह 8 बजे तक और दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने कक्षों में काम करेंगे।
अब यह रहेगा हाईकोर्ट का समय
गर्मी के दौरान हाईकोर्ट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस बीच लंच का समय सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक रहेगा। कार्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा और उनके लिए लंच का समय सुबह 10:30 बजे से 10:45 बजे तक रहेगा।
You may also like
महादेव बेटिंग ऐप मामले में जयपुर सहित 8 शहरों में ईडी की छापेमारी
एलर्जी चाहे नाक की हो या फिर त्वचा की सभी तरह की एलर्जी के लिए कारगर घरेलु उपाय ☉
सप्ताह में एक बार पेट की सर्विसिंग जरूर करें। ये बीमारी रहेगी कोसों दूर ☉
UPI पेमेंट फेल हुआ? ये 5 काम करें, तुरंत हो जाएगा सफल ट्रांजैक्शन!
आंखों के लिए रामबाण है ये फूड्स, रोजाना सेवन करने से कभी नहीं लगाना पड़ेगा चश्मा.. जानिए क्यों? ☉