भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद देश के सभी एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन सुचारू रूप से शुरू हो गया है। हालांकि जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट का शेड्यूल पूरी तरह गड़बड़ा गया है। बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और पुणे जाने वाली चार फ्लाइट आखिरी समय में रद्द कर दी गईं। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद 13 मई से देश के 32 एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन शुरू हो गया है। इसके बावजूद बुधवार को भी जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली स्पाइस जेट एयरलाइंस की तीन फ्लाइट रद्द कर दी गईं। इससे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली 6ई-7742, 6ई-7718 और 6ई-7414 फ्लाइट शामिल हैं। जो सुबह 5:50 बजे, 9:10 बजे और शाम 7:50 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरती हैं।
वहीं स्पाइस जेट एयरलाइंस की फ्लाइट एसजी-1077 सुबह 5:05 बजे जयपुर से पुणे के लिए रवाना होती है। यह अपनी यात्रा करीब 2 घंटे 30 मिनट में पूरी कर सुबह 7:35 बजे पुणे पहुंचती है। लेकिन एयरलाइन कंपनी ने बुधवार को परिचालन कारणों का हवाला देते हुए आखिरी समय में फ्लाइट को रद्द कर दिया। इससे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कंपनी ने यात्रियों को रिफंड किया
हालांकि, एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को रिफंड कर दिया। लेकिन आखिरी समय में फ्लाइट रद्द होने से यात्री तय समय पर निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंच सके। ऐसे में कई यात्रियों ने सड़क या ट्रेन का सहारा लिया, जबकि कई वैकल्पिक फ्लाइट के जरिए गंतव्य के लिए रवाना हुए।
You may also like
मोहानलाल की नई फिल्में और बॉक्स ऑफिस पर सफलता
जेनिफर लोपेज़ की रिहर्सल के दौरान चोट, इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें
'विराट ने खुद टेस्ट क्रिकेट नहीं छोड़ा वो खेलना चाहते थे...' विराट के रिटायरमेंट पर कैफ का चौंकाने वाला दावा
टेस्ट रिटायरमेंट के बाद क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा ग्रेड A+ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बने रहेंगे?
नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मिला लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद रैंक