प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 9 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। बस बड़ी सादड़ी से निम्बाहेड़ा जा रही थी, तभी उसका स्टेयरिंग फेल हो गया और वह नानाम की भागल गांव के पास खाई में गिर गई।
स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। बंबोरी और छोटी सादड़ी से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बंबोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉ. कैलाश चंद्र चारण और पुरुष नर्स देवेंद्र शर्मा की टीम ने प्राथमिक उपचार किया।
तीन गंभीर घायलों को निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में कैलाश चंद्र भट्ट (40), अभिषेक (13), सोहनी बाई (50), भगवती बाई (65), मांगी बाई (50), गुड्डी बाई (25), उदय सिंह (28), इंद्रा बाई (25) और छोगालाल (38) शामिल हैं। शेष घायलों का इलाज बम्बोरी उपस्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
You may also like
DA Hike July 2025: Central Employees May See Modest Increase in Dearness Allowance
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी! बंदूक से खेल रहा था शख्स, चली गोली और सामने खड़ी थी गर्लफ्रेंड…, ⤙
बिजनेस: कस्टम ने हवाई अड्डे पर यूएई से आए एक नाबालिग द्वारा पहनी गई 2 सोने की चेन जब्त की
दनादन बिक रही महिंद्रा की यह सस्ती SUV, थार छोड़ ग्राहक इसे ज्यादा खरीद रहे, कीमत सिर्फ 8 लाख
TRAI की सख्ती के बाद किसका बिना डेटा वाला प्लान है सबसे सस्ता? Airtel, Jio, Vi या BSNL? ⤙