भाेपाल । आज साेमवार काे राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस है। हर साल 21 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। यह सिविल सेवकों के लिए नागरिकों के हित के लिए खुद को फिर से समर्पित करने और सार्वजनिक सेवा और काम में उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का अवसर है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर लाेकसेवकाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा प्रगति, गरीब के उत्थान एवं प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोककल्याण के प्रयासों को समर्पित राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोकसेवकों के कठोर परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। आप सभी विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प साकार करने में उल्लेखनीय योगदान दें, मेरी मंगलकामनाएं हैं।
You may also like
पटना में दिखेगा वायु सेना का शौर्य, पहली बार सूर्य किरण एरोबेटिक शो का आयोजन
दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
जल संरक्षण अभियान : मप्र में जल स्रोतो का जीर्णोद्धार जारी, नदियों को किया जा रहा साफ-स्वच्छ
अनुराग कश्यप के खिलाफ कोतवाली थाने में परिवाद दर्ज, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
कोर्ट ने दिए दो आईपीएस समेत 24 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज करने के आदेश