मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के कामशेत इलाके में पुराने मुंबई-पुणे हाइवे पर मंगलवार को सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में दस लोग घायल हो गए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की छानबीन कामशेत पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस निरीक्षक शंकर पाटिल ने बताया कि को नवी मुंबई स्थित उरण तहसील के बसवी गाँव से श्रद्धालू पंढरपुर पैदल जा रहे थे। यह सभी लोग सोमवार रात को कामशेत के भैरवनाथ मंदिर में रुके थे। मंदिर से पैदल चलते हुए सभी श्रद्धालू आज सुबह पुराने मुंबई -पुणे हाईवे पर जा रहे थे। अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने इन श्रद्धालुओं को कुचल दिया और फरार हो गया। इस घटना में एक महिला श्रद्धालू कामंजुला तांदेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी महावीर अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायलों में चार श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में फरार कंटेनर चालक की तलाश जारी है।
You may also like

दिल्ली विस्फोट: सुकांत मजूमदार बोले, अपराधों पर टीएमसी तो कुछ बोलने के लायक नहीं

एशिया कप में फिसड्डी, लेकिन कमजोर श्रीलंका देखते ही ठोक दिया शतक, ऐसे ही रिकॉर्ड बनाए जा रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज

Bihar Exit Poll 2025: महागठबंधन का रिजल्ट से पहले ही 'सरेंडर', बिहार चुनाव के एग्जिट पोल्स में NDA को बहुमत से बौखलाई RJD

Prepaid Plan: 349 से बेहतर है 365 रुपए वाला ये रिचार्ज प्लान, देता है 242GB ज्यादा डेटा

वनडे सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 300 रन का लक्ष्य




