मुंबई। भारतीय जनता पार्टी धारावी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 189 में महिला पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कांचन जांबोटी-नाईक को भाजपा महिला मोर्चा का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 23 अगस्त को माटुंगा लेबर कैंप स्थित आर्य जिम में आयोजित पदग्रहण समारोह में की गई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निरज उभारे, जिला महामंत्री श्रीनिवास शुक्ला, विलास आंबेकर, महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन चौहान, वार्ड अध्यक्ष रवि पिहाल समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कांचन जांबोटी कई सामाजिक संस्थाओं से जुडी हुई हैं और धारावी क्षेत्र की जनता के बीच रहकर वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसलिए माना जा रहा है कि आगामी बीएमसी चुनाव में धारावी में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।
You may also like
सुहागरात` की सेज पर पहुंचते ही चीख पड़ी दुल्हन, बहू की आवाज सुनकर कमरे की तरफ दौड़ पड़े ससुराल वाले
हाइट को तेजी से बढ़ाती है यह चीज, दिन में एक बार इसका सेवन जरूर करें
छाती` पर बाल होना या न होना बताते है व्यक्ति के चरित्र की कहानी, जानें पुरुषों की छाती से जुड़े गुप्त संकेत
ENG vs SA: ओपनर ने ठोकी धमाकेदार फिफ्टी, फिर भी 131 पर सिमटी इंग्लैंड, 29 रन पर गिरे 7 विकेट
वेनेजुएला के राष्ट्रपति की ट्रंप को चेतावनी