इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सेवा पखवाड़े मनाया जा रहा है। इसके तहत संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल द्वारा "अतीत के शक्ति स्पंदन को वर्तमान शक्तिशाली भारत की अवधारण" विषय पर एक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रह है। प्रदर्शनी का शुभारंभ आज शनिवार को सुबह 10 बजे इतिहासकार जेसी उपाध्याय करेंगे।
जनसमपर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि यह प्रदर्शनी 30 सितम्बर 2025 तक केन्द्रीय संग्रहालय इन्दौर में रहेगी। प्रदर्शनी में प्रदेश की उत्कृष्ट देवी प्रतिमाओं के चित्रों का प्रदर्शन होगा। प्रदर्शनी प्रति दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शकों के लिये खुली रहेगी, प्रदर्शनी में महिलाओं एवं बच्चों का प्रवेश इस अवधि में निःशुल्क रहेगा।
You may also like
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी शुभकामनाएं
इंडियन सोसायटी फॉर ट्रेनिंग एंड डवलपमेंट की नेशनल काउंसिल मीटिंग उदयपुर में सम्पन्न
पाइल्स के दर्द का ये` है रामबाण उपाय, आचार्य बालकृष्ण ने बताया तरीका
21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान भिड़ंत आज, हैंडशेक विवाद पर सबकी नजरें